बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

प्रोजेक्ट अलंकार से 212 स्कूल चमकाने को दिए 46 करोड़. Piolet Project


प्रोजेक्ट अलंकार से 212 स्कूल चमकाने को दिए 46 करोड़

राजकीय माध्यमिक स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार कर उन्हें चमकाने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार चलाया जा रहा है। 37 जिलों के 212 राजकीय माध्यमिक स्कूलों को चमकाया जा रहा है।

पहली किश्त खत्म होने के बाद अब इन विद्यालयों की ओर से दूसरी किश्त की मांग की गई है। विद्यालयों को 46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यूपी में वर्ष 2023-24 में 1656 राजकीय माध्यमिक स्कूलों को धनराशि जारी की गई थी। अब इसमें से दूसरी किश्त की मांग 37 जिलों के 212 राजकीय माध्यमिक स्कूलों को धनराशि मिलने के बाद अब विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


इस वर्ष प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कुल 479 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ऐसे में अब इस बजट में से इन विद्यालयों को यह धनराशि जारी की जाएगी। विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Read more news like this on
livehindustan.com


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button