बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

शीतलहर व घने कोहरे के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग


शीतलहर व घने कोहरे के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पूनम तोमर ने भीषण शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर ईमेल के माध्यम से जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

संघ ने प्राइमरी व जूनियर स्तर के बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का समय प्रातः 10 बजे से करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान मौसम में सुबह 9 बजे या उससे पहले बच्चों को विद्यालय भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों में निमोनिया, फ्लू एवं श्वसन संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है।

School timing changement

इसके साथ ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहती है, जिससे बच्चों के पैदल चलने या वाहनों से आने-जाने में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। महिला शिक्षक संघ ने यह भी कहा कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चे कक्षाओं में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। संघ ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बच्चों के हित में तत्काल आदेश जारी करने की मांग की।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button