Teachers Recruitment (शिक्षक भर्ती)

दिसंबर में अध्यक्ष चयन की उम्मीद, नए साल में आएंगी शिक्षक भर्तियां


दिसंबर में अध्यक्ष चयन की उम्मीद, नए साल में आएंगी शिक्षक भर्तियां

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन

एडेड माध्यमिक एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों के 24000 से ज्यादा पद हैं रिक्त

, प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में 26 सितंबर के बाद से पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं होने के कारण शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ठप है। 26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक अध्यक्ष पद के लिए आवेदन तो लिए गए, लेकिन मानक पर मिले 37 आवेदनों में से किसी का चयन नहीं किया जा सका। ऐसे में पिछले दिनों अध्यक्ष पद पर चयन के लिए अहंता में संशोधन कर अब 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनों की स्क्रीनिंग व साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया को देखते हुए दिसंबर मध्य के बाद नए अध्यक्ष का चयन होने की उम्मीद है।

इस तरह शिक्षक भर्तियां अब नए साल में ही शुरू हो सकेंगी। इस बीच शिक्षा निदेशालय ने एडेड माध्यमिक विद्यालय एवं एडेड महाविद्यालयों में 24000 से ज्यादा

रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया है।

शिक्षक भर्तियां करने के लिए 2023 में गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को क्रियाशील हुए करीब पौने दो वर्ष हो चुके हैं। इसमें प्रो. कीर्ति पाण्डेय एक वर्ष पूर्णकालिक अध्यक्ष रहीं, लेकिन वह न तो नई शिक्षक भर्ती दे पाईं और न ही लंबित शिक्षक भर्तियां ही पूरी करा सकीं। नई शिक्षक भर्ती देने के लिए अधियाचन जुटाए जाने की कवायद तो हुई, लेकिन अधियाचन लेने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल अब तक तैयार नहीं हो सका। इस बीच उच्च शिक्षा

माध्यमिक ने काइ मासिक शिक्षा विषयाच प्रारूप के अनुसार रिक्त पदों का विवरण जुटाया। एडेड महाविद्यालयों व एडेड माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर 24000 से ज्यादा रिक्त पद मिले हैं, जिसका अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल क्रियाशील होने पर भेजा जाएगा। इसके अलावा वर्ष 4163 पदों की 2022 की टीजीटी, पीजीटी भर्ती परीक्षा आयोजन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार पर भी निर्णय होना है। अध्यक्ष पद के लिए 10 दिसंबर तक प्राप्त होने वाले आवेदनों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार की प्रक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि मध्य दिसंबर के बाद आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। ऐसे में अब वर्ष 2025 में नई-पुरानी किसी भी भर्ती की उम्मीद नहीं है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button