तेज धूप में घर लौट रहा छात्र गश खाकर गिरा, मौत
बाराबंकी: तेज धूप में घर लौट रहा छात्र गश खाकर गिरा, मौत
आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। दोपहर को तेज धूप में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। कुछ ही देर बाद सीएचसी में उसने दम तोड़ दिया। जिले में 25 दिन के भीतर स्कूली बच्चे की अचानक मौत की यह तीसरी घटना है।विकास

हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र विकास (18) शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक तेज धूप में वह गश खाकर गिर पड़ा। साथ चल रहे अन्य छात्रों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी हैदरगढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास के पिता सुखमी लाल बेटे का शव अपने गांव जासेपुर ग्राम पंचायत के मजरे दीवानखेड़ा लेकर चले गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम गुप्ता ने बताया कि विकास विद्यालय में पूरी तरह से स्वस्थ था। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल के मुताबिक परिवार की ओर से किसी ने शिकायत नहीं की है।
उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल… बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर व हरदोई में 36 स्कूली बच्चे बीमार
लखनऊ हरदोई। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए है। शुक्रवार दोपहर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में गर्मी से छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बाराबंकी में अलग-अलग स्कूलों में 13 बच्चे बीमार पड़ गए। सीतापुर में छह और सुलतानपुर में चार बच्चे गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबकी हालत में सुधार है। वाहीं, हरदोई के इटारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनबी) के हॉस्टल में बिजली जाने के बाद गर्मी, घुटन और बर घबराहट से परेशान 13 छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।