Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

32022 अनुदेशक भर्ती न होने से बेरोजगारी की जिंदगी जी रहे अभ्यर्थी


32022 अनुदेशक भर्ती न होने से बेरोजगारी की जिंदगी जी रहे अभ्यर्थी

लखनऊ:-  बीपीएड  संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बताया कि वर्ष 2013 में सपा की सरकार में 30 हजार पदों की भर्ती हुई थी।

मगर वर्तमान सरकार मानदेय नहीं बढ़ा रहे हैं इतना ही नहीं उनके अल्प मानदेय से भी कटौती और रिकवरी की जा रही है। करीब 32022 खेल अनुदेशक भर्ती ना होने से बेरोजगारी की जिंदगी जी रहे हैं। आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिएजाते है। इस पर सपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर अनुदेशकों से सम्बंधित सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र और विक्रम सिंह मौजूद रहे।


Exit mobile version