Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

Sports Grant // खेल सामग्री खरीदने को मिले पौने दो करोड़, धेला भर भी नहीं हुई खरीद


Sports Grant //  खेल सामग्री खरीदने को मिले पौने दो करोड़, धेला भर भी नहीं हुई खरीद

निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण Module-03 & 04 की लिंक

निष्ठा मॉड्यूल-03 की आकलन प्रश्रोत्तरी का हल कुल-40 प्रश्न

निष्ठा Module-04 की गतिविधि के प्रश्नों का हल। 

निष्ठा मॉड्यूल-04 की आकलन प्रश्नोत्तरी का हल 40 प्रश्नों के उत्तर

बाराबंकी:- परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों की खेल प्रतिभाओं को निखारने व बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का खेल मंत्रालय काफी संजीदा है। इसको लेकर प्रतिवर्ष विद्यालयों में स्पोर्ट कीट खरीदने के लिए राशि भेजी जाती है। मगर खेल सामग्री की राशि स्कूल को भेजने के साथ ही साथ इसकी खरीद तक में बड़ा खेल किया जाता है। यही कारण है कि शासन से जारी की गई राशि स्कूलों के खाते में भेजने की तिथि बीतने के एक सप्ताह बाद भी नहीं भेजी गई। जबकि 30 नवंबर तक खेल सामग्री खरीदने की अंतिम तारीख तय की गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 2636 परिषदीय विद्यालय हैं इसमें 1792 प्राथमिक विद्यालय, 475 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 369 कम्पोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के नौनिहालों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र सरकार प्रतिवर्ष प्राथमिक विद्यालयों को ₹5000, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ₹10000 व कंपोजिट विद्यालयों को ₹15000 की राशि उपलब्ध कराता है। इसको लेकर नवंबर माह में 1.74 करोड़ की राशि जिले को मिली है। स्पोर्ट किट के खेल उपकरण की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।

स्कूल के मैदान व बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता वाली समिति को खरीद करनी है। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी व जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व तय होता है। खेल सामग्री खरीद में बड़ा खेल किया जाता है इस बार भी जिले को मिली 1.74 करोड़ों रुपए की राशि 10 नवंबर तक स्कूल के खाते में भेजने की तारीख तय थी। मगर यह राशि अभी तक नहीं पहुंचने से 30 नवंबर तक खेल सामग्री का चयन खरीद में सत्यापन की कार्रवाई कैसे होगी??


Exit mobile version