यूपी के परिषदीय विद्यालयों का 1 अप्रैल से बदल जाएगा समय, जानें नया ‘समर शेड्यूल’ और छुट्टियों की पूरी लिस्ट


यूपी के परिषदीय विद्यालयों का 1 अप्रैल से बदल जाएगा समय, जानें नया ‘समर शेड्यूल’ और छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरूआत होने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, ग्रीष्मकाल की शुरुआत के साथ ही स्कूलों के संचालन समय में भी परिवर्तन किया जाता है।

सभी शिक्षक साथी पूर्व विदित हैं कि यह समय-परिवर्तन कोई आकस्मिक बदलाव नहीं, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व-निर्धारित व्यवस्था है, जो छात्र-हित और मौसम की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

UP School Summer Timing 2026: नया समय और छुट्टियों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 1 अप्रैल 2026 से पूर्व-निर्धारित ‘समर शेड्यूल’ लागू हो रहा है। यह व्यवस्था हर साल की तरह छात्र-हित में की गई है।

📌 नया समय: सुबह 08:00 AM से दोपहर 02:00 PM तक

⏰ विद्यालय समय-सारणी

गतिविधिसमयस्कूल खुलने का समय08:00 AMप्रार्थना/योगाभ्यास08:00 – 08:15 AMलंच ब्रेक (MDM)10:30 – 11:00 AMछुट्टी का समय02:00 PM

🗓️ अप्रैल 2026 की छुट्टियां

तारीखअवकाश का कारण03 अप्रैल 2026गुड फ्राइडे05 अप्रैल 2026रविवार (Sunday)12 अप्रैल 2026रविवार (Sunday)14 अप्रैल 2026अम्बेडकर जयंती19 अप्रैल 2026रविवार (Sunday)26 अप्रैल 2026रविवार (Sunday)

अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अवकाश तालिका 2026

 Download Now


Exit mobile version