Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

UP BOARD 10th,12th exam schedule || यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी ,यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल


लखनऊ : देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP ) 10 वीं , 12 वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा।

आगे देखिए हाईस्कूल – इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम

यूपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा 2022 टाइम – टेबल

हिन्दी – 24 मार्च 2022

गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट- 28 मार्च 2022

कम्प्यूटर – 30 मार्च 2022

अंग्रेजी – 1 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान – 4 अप्रैल 2022

विज्ञान – 6 अप्रैल 2022 –

संस्कृत – 8 अप्रैल 2022

गणित – 11 अप्रैल 2022 –

मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार , यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी । पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी । जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं ।

यूपी बोर्ड 12 वीं परीक्षा 2022 टाइम – टेबल

हिन्दी- 24 मार्च 2022

भूगोल – 26 मार्च 2022

गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट – 30 मार्च 2022

अर्थशास्त्र – 1 अप्रैल 2022

कंप्यूटर – 4 अप्रैल 2022

अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022 –

रसायन विज्ञान / इतिहास – 8 अप्रैल 2022

शारीरिक शिक्षा – 11 अप्रैल 2022

गणित / बॉयोलॉजी- 13 अप्रैल 2022

भौतिक विज्ञान – 15 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान – 18 अप्रैल 2022

संस्कृत – 19 अप्रैल 2022

नागरिक शास्त्र – 20 अप्रैल 2022

आपको बता दें , यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10 वीं -12 वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं । इस वर्ष 27,83,742 छात्र – छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं । यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र – छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे ।


Exit mobile version