UP Board Exam 2026 : हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में सुधार का अंतिम अवसर, 27 अप्रैल से आवेदन करें


UP Board Exam 2026 : हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में सुधार का अंतिम अवसर, 27 अप्रैल से आवेदन करें

प्रयागराज। UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षाओं में शामिल कई छात्र-छात्राएं यदि अपने शैक्षिक विवरण में संशोधन कराना चाहते हैं तो उनके लिए यूपी बोर्ड ने फिर एक बार मौका दिया है।


UP Board Exam 2026 शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए सोमवार से आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन छह मई तक लिया जाएगा। परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र-सह-अंपत्र में त्रुटि रहित विवरण सुनिश्चित करने तथा छात्र/ छात्राओं व उनके अभिभावकों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इसके बाद बोर्ड के प्रपत्रों में किसी तरह का संशोधन कराना संभव नहीं होगा।

अपना-माता/पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो में संशोधन

UP Board Exam 2026 बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षार्थी अपने नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन करा सकते हैं।

ऐसे करें संशोधन

संबंधित प्रधानाचार्य परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लागिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल डाउनलोड कर लें। इसके बाद प्रधानाचार्य निर्धारित प्रारूप में आवश्यक संशोधन का विवरण मैन्युअल (संलग्नक) के अनुरूप स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए, स्वयं सत्यापित कर, संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमोदन प्राप्त कर विद्यालय की ओर से पुनः वेबसाइट पर लागिन करते हुए पूरित प्रारूप अपलोड करें।

अभिलेख/ साक्ष्य भी परिषद् की वेबसाइट पर अपलोड करें

समस्त आवश्यक अभिलेख/ साक्ष्य भी परिषद् की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसकी शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है। छह मई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि में संशोधन अपेक्षित होने के बावजूद, पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता तथा प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र निर्गत होने के बाद संशोधन की अपेक्षा की जाती है, तो ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Exit mobile version