UP Board & CBSE Board News

यूपी बोर्ड: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 से


यूपी बोर्ड: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी तक होंगी। 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच होंगी। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।

सचिव ने बताया कि 21 से 28 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। वहीं, 29 जनवरी से 5 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाएं देंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए जल्द परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा के अंक, नैतिक, योग, खेल, शारीरिक शिक्षा में छात्रों के प्राप्तांक 25 जनवरी तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/IRUs0CxSY0d7zubM2XU1C9 टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat

Related Articles

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button