विधानसभा चुनाव-2022

जिले में 2462 पोलिंग पार्टियां तय,गुरुवार से वितरित होगे चुनाव ड्यूटी आदेश, 13 से 17 फरवरी तक प्रशिक्षण


जिले में 2462 पोलिंग पार्टी तय, गुरुवार से वितरित होगे चुनाव ड्यूटी आदेश

फतेहपुर:- जनपद में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 2462 पोलिंग पार्टियां 9848 कार्मिक तय कर दिए गए है। इनके ड्यूटी आदेश गुरुवार को वितरित किए जाएंगे। कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश वितरित होने के पश्चात 13 फरवरी से 17 फरवरी तक ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय फतेहपुर में में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए 101 मास्टर ट्रेनर और 10 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। ड्यूटी प्राप्त होने के बाद प्रशिक्षण में शामिल न होने पर कार्मिकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बूथ पर जाने के लिए 2235 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। जिसमें 8940 कार्मिक है जबकि 227 पार्टियां के 904 कार्मिकों को रिजर्व सूची में रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम P1, मतदान अधिकारी द्वितीय P2, मतदान अधिकारी तृतीय P3 नाम से कुल 4 कार्मिक रखे गए हैं। इन्हें एक टीम के रूप में प्रशिक्षण लेना है। और बूथ पर जाकर मतदान कराना है।

Related Articles

खास बात है यह है कि पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विधानसभा की जानकारी हो जाएगी। उनकी पार्टी में कौन-कौन से कर्मचारी हैं यह भी जानकारी हो जाएगी। लेकिन उन्हें किस बूथ पर जाना है यह जानकारी 22 फरवरी को विज्ञान भवन से रवानगी के दौरान ही पता चलेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button