Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

अब बच्चों को भारी बैग के बोझ से मिलेगी छुट्टी, इस डिवाइस से खुद स्कूल पहुंचेगा बस्ता


लखनऊ:- माता पिता के साथ टूर पर जाने के दौरान बैग के वजन को लेकर परेशानी की बात अक्सर सुनने वाले अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 11 के विद्यार्थी हर्षित शुक्ला ऐसा बैग बनाने की सोची है जो सामान के बोझ को कम कर सके। विद्यालय के विज्ञान के शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में मॉडल को अंतिम रूप देने में हर्षित लगे है।

मोबाइल स्मार्ट बैग में ऐसी डिवाइस लगाई गई है। वह आपको फॉलो करेगी। बैग आसानी से चलता रहे इसके लिए इसमे छोटे पहिये भी लगाए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड से न केवल यह बैग खुलेगा, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ करने पर आपको अलर्ट भी करेगा। लाइट जलने के साथ आवाज भी आएगी जो आपको बैग से छेड़छाड़ की जानकारी देंगी

भोजन के लिए अलग स्थान

स्मार्ट बैग में भोजन रखने का अलग स्थान होगा। इसमें जैसा भोजन रखा जाएगा वैसा ही रहेगा। गरम का गरम, ठंडे का ठंडा रखेगा। भागदौड़ के इस दौर में यह बैग आम आदमी के लिए खास है। सामान के वजन से छुटकारा मिलने के साथ हम सुरक्षा भी रहेगी। वजन और साइज में बदलाव किया जा सकेगा।

विज्ञान के शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा और सोच को विज्ञान की कसौटी पर कसने के बाद ऐसे माडल तैयार होते हैं। हर्षित शुक्ला विज्ञान की पढ़ाई के साथ ही कुछ नया करने की सोच इसी का परिणाम है। कि थोड़ी सी मदद की गई और वह मॉडल को तैयार करने में कामयाब होने लगा। मॉडल की कार्यप्रणाली सेंसर पर आधारित होगी। ऐसे में कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस लगाई जाएगी। जो बैग को सुरक्षित रखने के साथ ही सफर को आरामदायक बनाएगी।


Exit mobile version