Salary/DA/Bonus

पौने चार लाख रसोइयों व 26 हजार अनुदेशकों को मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा


पौने चार लाख रसोइयों व 26 हजार अनुदेशकों को मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा

लखनऊ:- योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास कार्यों के रोड मैप को मूर्त रूप देने के लिए कैबिनेट के जरिए अहम निर्णय लिए हैं। अब सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंशकालिक और रसोइयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी कर बड़ी सौगात दी है। इससे 26 हजार अनुदेशकों व 3.73 लाख रसोइयों को लाभ मिलेगा।मानदेय में बढ़ोत्तरी इस शैक्षिक सत्र से लागू होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 10 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने इन निर्णयों की जानकारी मंगलवार को पत्रकारों को दी।

अभी तक अनुदेशकों को 7 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा था लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद 9 हजार रुपये दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि इसी तरह अब 3.78 लाख रसोइयों का वेतन 1500 से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके अलावा रसोइयों को एक-एक साड़ी व पैंट शर्ट हर साल मिलेगी। रसोइयों को 10 महीने और अनुदेशकों को 11 महीने का मानदेय दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने दिसम्बर 2021 में संवाद कार्यक्रम में मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। रसोइयों का मानदेय इससे पहले भी 2019 में योगी सरकार 500 रुपये बढ़ा चुकी है। केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत मानदेय 1000 रुपये है।

पद संख्या वर्तमान मानदेय बढ़ने के बाद मानदेय

अनुदेशक- 26363 7000 9000

रसोइया – 378000 1500 2000

10 लाख लीटर एथेनाल का होगा उत्पादन

मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यूपी सरकार अब 10 लाख लीटर एचपीएलसी (हाई परफारमेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी) एथेनाल का उत्पादन करने का निर्णय लिया है। इसका उपयोग प्रयोगशालाओं में किया जाता है। पहले इसे चीन से आयातित किया जाता था।

विधानसभा के लिए कमेटी बनी

विधानसभा में समय-समय पर आने वाले असरकारी प्रस्तावों संकल्प आदि के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह और योगेंद्र उपाध्याय इसके सदस्य होंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button