#OPS

#OPS Restore || राजस्थान की तर्ज पर झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की तैयारी


रांची:- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा की है। 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आए कर्मचारियों को पेंशन बंद कर दी गई थी। इसकी जगह कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम शुरू की गई थी। सभी राज्यों ने भी इस फैसले को लागू कर दिया था। झारखंड में भी 2004 से कंट्रीब्यूटरी पेंशन लागू है। हालांकि पहले के बहाल सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में है।

झारखंड सरकार ही पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर गंभीर है। इसकी घोषणा पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। तब सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार की टीम इस पर गंभीरता से काम कर रही है सरकारी कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद का भविष्य हम शेयर बाजार के भरोसे नहीं छोड़ने के पक्ष में हैं। वर्तमान में सरकार इस पर होने वाले खर्च का आकलन कर रही है। उधर यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का चुनावी वादा है। लेकिन राजस्थान को छोड़ किसी और सरकार ने अब तक इसका ऐलान नहीं किया है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button