विधानसभा चुनाव-2022

चुनाव आयोग ने कहा- 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट, यूपी में मतदान का समय एक घंटा बढ़ेगा


लखनऊ:- मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने तमाम राजनीतिक पार्टियों से बात की है और सुझाव लिए हैं हमारी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद सभी एसपी, डीआईजी, कमिश्नर से मिलकर हालात का जायजा लिया। इसके बाद सभी नोडल अधिकारियों से चर्चा की गई सभी दलों ने महामारी प्रोटोकाल का पालन करते हुए निश्चित समय पर चुनाव कराने की मांग की। कुछ दलों ने महामारी प्रोटोकाल के बिना पालन किए जाने वाली रैलियों पर चिंता जताई। मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम भी चल रहा है उस पर काफी मेहनत हुई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का समय 1 घंटा बढ़ाया जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम भी चल रहा है उस पर काफी मेहनत हुई है। 5 जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक भी मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर दावे आपत्ति बता सकते हैं। 23.9 लाख पुरूष और 28.8 लाख महिला मतदाता हैं 52.8 लाख नए मतदाता जुड़े हैं इनमें 19.89 लाख नए युवा मतदाता हैं। यानी इनकी उम्र अट्ठारह 19 साल है चुनाव आयोग ने कहा है कि 2017 में लिंगानुपात 839 था। यानी एक हजार पुरुषों में 839 महिला वोटर थे। इस बार यह बढ़कर 868 हो गया है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 10 लाख 64 हजार 267 दिव्यांग मतदाता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि कम से कम 800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाएं जाएंगे जहां सिर्फ महिला पुलिस अधिकारी होंगे मतदाता एपिक कार्ड के अलावा 11 अन्य दस्तावेज दिखाकर वोटर वोट डाल सकता है इसमें पैन कार्ड आधार कार्ड मनरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

महामारी को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इसमें 11000 बूथ बढ़े हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था होगी। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर और रैंप की व्यवस्था होगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button