शून्य पर लाना होगा ड्रॉप आउट रेट: योगी


शून्य पर लाना होगा ड्रॉप आउट रेट: योगी Dropout Rate

शून्य पर लाना होगा ड्रॉप आउट रेट: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बनारस से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों और शिक्षकों से आह्वान किया कि स्कूलों से बच्चों का ड्रॉप आउट रेट तीन से कम कर शून्य पर लाना होगा।

योगी शनिवार सुबह शिवपुर कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे थे। अभियान के शुभारम्भ के मौके पर उन्होंने शिक्षा में किए कार्यों को गिनाया। बताया कि नौ वर्ष में लगभग 60 लाख नए बच्चों को स्कूलों से जोड़ा गया है। स्कूली शिक्षा पर लगभग 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था की गई। परिणाम यह रहा कि ड्रॉप आउट रेट 19 से घटकर अब मात्र तीन फीसदी रह गया है।

2017 के पहले सरकार के एजेंडे में नहीं थी शिक्षा : सीएम ने कहा कि 2017 के पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। बच्चों की चिंता भी नहीं थी, क्योंकि उनके लोग ही नकल कराते थे। 2017 के पहले ड्रॉप आउट रेट 19 फीसदी था। तीसरी से छठी क्लास के बाद बच्चे स्कूल छोड़ देते थे। बच्चे दिनभर घूमते, स्कूल छोड़कर भैंस चराते, तालाब, मोहल्ले, कीचड़, धूल में खेलते दिखते थे। हमने कारण पूछा तो लोग कहते थे कि स्कूल दूर है। हमने प्रदेश भर का डेटा एकत्र कराया तो निष्कर्ष में पता चला कि बच्चे स्कूल इसलिए नहीं जाते थे क्योंकि वहां शौचालय, पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। इससे बच्चे अस्वस्थ होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा सरकारी स्कूलों को आप भी कॉन्वेंट, पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालयों की तरह कार्य करने में सक्षम बनाएं।


Exit mobile version