यूपी टीईटी : मृतक आश्रित शिक्षकों को राहत आसान हुई आवेदन प्रक्रिया


यूपी टीईटी : मृतक आश्रित शिक्षकों को राहत आसान हुई आवेदन प्रक्रिया UPTET 2026

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पोर्टल में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे सेवारत शिक्षक जो 1990-91-92 में मृतक आश्रित श्रेणी के तहत केवल इंटरमीडिएट योग्यता पर नियुक्त हुए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अब तक ये अभ्यर्थी यूपी टीईटी फॉर्म नहीं भर सकते थे क्योंकि उनके पास स्नातक, बीटीसी या बीएड की डिग्री नहीं है।

पोर्टल में किए गए संशोधन के बाद ऐसे अभ्यर्थी विशेष चेक बॉक्स पर क्लिक कर आवेदन कर सकेंगे। उन्हें अन्य शैक्षिक विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही आयोग ने उन अभ्यर्थियों को भी सुविधा दी है, जिन्होंने पहले 1 से 5 श्रेणियों में आवेदन किया है। अब 6 से 8 श्रेणियों में भी आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे अभ्यर्थी लॉगिन करने के बाद एग्जाम ऑप्शन में जाकर एड अदर पेपर विकल्प का चयन कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को दोबारा शैक्षिक योग्यता का विवरण भरने की जरूरत नहीं होगी। ब्यूरो


Exit mobile version