यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 94 फीसदी परीक्षार्थी शामिल


यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 94 फीसदी परीक्षार्थी शामिल

प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में 94 फीसदी परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हाईस्कूल के मुकाबले इंटर की परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहतर रही। यह परीक्षा शनिवार को दो पालियों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 91 केंद्रों में आयोजित की गई।

इस परीक्षा के लिए कुल 46391 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 43510 उपस्थित व 2881 अनपुस्थित रहे। सुबह 8:30 से 11:45 बजे के पहले सत्र में हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 20768 परीक्षार्थियों में से 19150 (92.21 फीसदी) उपस्थित व 1618 अनुपस्थित रहे। (7.79 फीसदी) दूसरे सत्र में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 25623 परीक्षार्थियों में से 24360 (95.07 फीसदी) उपस्थित रही। ब


Exit mobile version