UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बरसात, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी किया जाएगा सम्मान
नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10वी एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लगभग 52 लाख छात्रों की नजर सिर्फ बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पर टिकी हुई है। परीक्षा में शामिल सभी छात्रों का बस एक ही सवाल है कि यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का रिजल्ट कब और किस समय जारी किया जाएगा।
बता दें, बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। अब बस रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।
इसके साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर स नकद पुरस्कार राशि व अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यहीं नहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरे जिले में टॉप करने वाले छात्रों की मेहनत को भी जाया नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से जिले में उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए भी इनाम की सुविधा की गई है। आएये जानते हैं यूपी बोर्ड टॉपर को राज्य सरकार की ओर से क्या-क्या सुविधाएं दी जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से मिलेगा तोहफा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से कई तोहफे दिए जाएंगे। जो छात्र स्टेट टॉपर बनेंगे उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, लैपटॉप और सम्मान-पत्र दिया जाएगा। किसी भी छात्र के लिए यह एक बहुत बड़ी रकम है। इस इनाम की मदद से छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
जिला टॉपर को भी दिया जाएगा सम्मान
पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्रों के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्र को भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मान व पुरस्कार दिया जाएगा। जिले में टॉप करने वाले छात्रों को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा जिला टॉपर को प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
खत्म होने वाला है रिजल्ट का इंतजार
इस साल दोनों कक्षाओं यानी 10वीं एवं 12वीं को मिलाकर परीक्षा में कुल 53 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें, ताकि रिजल्ट डाउनलोड करते समय कोई परेशानी न हो।