Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा ने 100 किलोमीटर चलायी साइकिल, भारत को विश्व गुरु बनने का दिया संदेश


कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा ने 100 किलोमीटर साइकिल चलायी है, और भारत देश को विश्व गुरु बनने का संदेश दिया है।

लखनऊ:- वंडर गर्ल के नाम से जाने जाने वाली नौ वर्षीय काव्या काफी छोटी उम्र से कई साइकिल रैलियों में भाग ले चुकी हैं। अपने इसी मिशन को जारी रखते हुए उन्होंने वर्चस्व वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले अपना मिशन 100 किमी पूरा किया। नौ वर्षीय काव्या सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल की कक्षा-04 में पढ़ती हैं। अपनी इस 100 किमी की राइड से उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत 1090 चौराहे से हुई, जहां अलग अलग उम्र के साइकिलिस्ट ने हौसला बढ़ाया। काव्या के कोच उनके पिता का सपना है कि काव्या बड़े होकर देश के लिए गोल्ड लाएं।


Exit mobile version