बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा देंगे 63071 छात्र-छात्राएं: सीबीएसई


हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा देंगे 63071 छात्र-छात्राएं: सीबीएसई CBSE BOARD

प्रयागराज । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से इस साल पहली बार कराई जा रही हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा में प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 23 जिलों से 63071 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

 15 अप्रैल को जारी पहली परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट इन छात्र-छात्राओं ने दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। रीजन के 23 जिलों में इनके लिए कुल 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 मई से शुरू हो रही परीक्षा के पहले दिन गणित, 16 मई को अंग्रेजी और 18 मई को विज्ञान की परीक्षा है। सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन जिलों की संख्या 49 से घटकर 23 रह गई है। पिछले साल सितंबर में लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय खुलने के बाद 26 जिलों का क्षेत्राधिकार लखनऊ चला गया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button