एआरपी के 64 पद रिक्त, फिर होगी चयन प्रक्रिया


एआरपी के 64 पद रिक्त, फिर होगी चयन प्रक्रिया

ARP vacancy in Raebareli

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए हर विकास क्षेत्र में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन होना था। तीन महीने तक चली चयन प्रक्रिया के बाद भी सभी पद भरे नहीं जा सके हैं।

जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में पांच एआरपी यानी कुल 95 पदों पर चयन होना था। जिसके सापेक्ष महज 31 एआरपी ही चयनित हो सके हैं। शेष 64 पदों पर फिर से चयन के लिए इसी हफ्ते से आवेदन मांगे जाएंगे।

नगर क्षेत्र और प्रत्येक विकास क्षेत्र में अलग-अलग विषयों के पांच एआरपी चयनित होते हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विषय शामिल है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ही चयन एआरपी के तौर पर होता है। पहले अपनाई गई चयन प्रक्रिया में 95 के सापेक्ष महज 31 एआरपी ही चयनित किए जा सके हैं। इसीलिए 64 पद रिक्त हैं। जिनकी पूर्ति के लिए नए सिरे से चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को भरने की चयन प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू होगी।

ARP vacancy in Raebareli

विषयवार रिक्त पदों का विवरण
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि सभी पांचों विषयों में 19-19 पद निर्धारित हैं। यानी कि कुल 95 पदों पर चयन होना था। इस समय हिंदी में 17, अंग्रेजी में 16, विज्ञान में 15, समाजिक विषय में 11 और गणित में पांच पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर फिर से चयन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके तहत नए सिरे से आवेदन पत्र मांगे जाएंगे। लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विकास क्षेत्रों में इतने चयनित
प्रत्येक विकास क्षेत्र में पांच-पांच एआरपी का चयन होना है। अब तक सिर्फ राही विकास क्षेत्र में ही सभी पांच पद भरे जा सके हैं। रोहनिया और छतोह विकास क्षेत्र में एक भी पद नहीं भरा जा सका है। अमावां में तीन, बछरावां में दो, डलमऊ में एक, डीह में एक, गौरा में एक, हरचंदपुर में दो, जगतपुर में एक, खीरो में दो, लालगंज में एक, महराजगंज में दो, सरेनी में एक, सतांव में चार, शिवगढ़ में एक, ऊंचाहार में दो और नगर क्षेत्र में एक पद ही भरा जा सका है।


Exit mobile version