56 जिलों में आज गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका
56 जिलों में आज गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका
बारिश से लू का प्रभाव पूरी तरह से समाप्त, गर्मी से राहत
लखनऊ : बंगाल की खाड़ी से आ रही निम्नक्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवा का असर प्रदेश में भी दिख रहा है। अभी दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। प्रदेश के 56 जिलों में गरज-चमक संग वज्रपात की आशंका है। कुछ जिलों में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। इस बीच प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लू का प्रभाव पूर्णतया समाप्त हो गया है। हालांकि एक जून से तापमान में पुनः पांच से सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जून में प्रदेश के अधिकांश भाग में लू के दिनों की संख्या सामान्य से दो-तीन दिन अधिक रहने की संभावना है। हालांकि रविवार को प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ वर्षा की संभावना है। सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,

हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों में झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। झोंको में हवा की गति बढ़कर 60 किलीमीटर प्रतिघंटा शुक्रवार रात 9:40 बजे विमान लखनऊ में उतरा। इस विमान में 166 यात्री सवार थे। विमान बहुत देर तक दिल्ली में मौसम ठीक होने के इंतजार में खड़ा रहा। इस बीच पायलट और क्रू स्टाफ की डीजीसीए नियमों के तहत निर्धारित ड्यूटी की अवधि पूरी हो गई। पायलट ने विमान में आगे सेवा देने से मना कर दिया। विमान निरस्त होते ही यात्री नाराज हो गए। एयरलाइन के अधिकारियों ने 154 यात्रियों को रात 1:14 बजे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आइएक्स-2073 से दिल्ली भेजा। वहीं, बचे हुए 12 यात्रियों को शनिवार सुबह 7:55 बजे विमान आइएक्स-1767 से भेजा गया।