बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग
लापरवाही पर 22 प्रगणकों को नोटिस
लापरवाही पर 22 प्रगणकों को नोटिस
रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चल रही जनगणना के काम में लगे 22 प्रगणकों को नोटिस दिया गया है। नगर पालिका परिषद के कर अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों को आवश्यक अभिलेख व दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बाद उनसे कार्य की प्रगति और अन्य आवश्यक सूचनाओं के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन 22 प्रगणकों से संपर्क नहीं हो सका। नोटिस के माध्यम से उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निर्धारित समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए जाएंगे। काम भी समय से पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। यदि प्रगणक कार्य में रुचि नहीं लेंगे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
