बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

परिषदीय स्कूलों में 40 मिनट का होगा हर पीरियड


परिषदीय स्कूलों में 40 मिनट का होगा हर पीरियड school time Table

परिषदीय स्कूलों में 40 मिनट का होगा हर पीरियड

हाथरस: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कक्षावार व विषयवार सामय सारिणी का निर्धारण किया जाएगा। इसके साथ ही परिषदीय स्कूलों में 40 मिनट का हर परियड होगा।

इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। बेसिक शिक्षा परिषद् के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, पाठ्यक्रम को निर्धारित अवधि में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन हेतु कक्षावार एवं विषयवार समय सारिणी का निर्धारण किया जायेगा। विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या के आधार पर ही समय सारिणी के अनुरूप प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षाओं का विभाजन एवं आवंटन किया जाये।


प्राथमिक विद्यालयों में भाषा एवं गणित तथा उच्च प्राथमिक/ कम्पोजिट विद्यालयों में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय का प्रत्येक दिवस एक कालांश अवश्य निर्धारित किया जाये। मध्याह्न भोजन वितरण के लिये 30 मिनट निर्धारित है. इस अवधि में बच्चों को बैठाना, भोजन वितरण कराना एवं वापस कक्षा में जाने का कार्य पूर्ण किया जाये। डिजिटल संसाधनों का कक्षा शिक्षण में समुचित एवं प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित कराया जाये। कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण खान एकेडमी के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु भी किया जाये। शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण ‘खान एकेडमी’ के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु भी किया जाये। विद्यालयों में प्रभावी कक्षा-शिक्षण हेतु उपलब्ध करायी गयी विभिन्न शैक्षणिक सामग्री यथा-संदर्शिका, कार्यपुस्तिका, प्रिंटरिच सामग्री, टी०एल०एम०, किट्स, तालिका आदि का उपयोग कराते हुये प्रभावी कक्षा-शिक्षण सुनिश्चित किया जाये। विद्यालय की समय-सारिणी प्रधानाध्यापक कक्ष एवं विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाये, जिससे कि अभिभावकों, निरीक्षणकर्ता अधिकारियों एवं अन्य आगन्तुकों को कक्षावार, कालाँशवार एवं विषयवार समय-सारिणी ज्ञात हो सके। विद्यालयों द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली समय सारिणी का मुद्रण विद्यालय के कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट से किया जाये। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के माध्यम से तथा विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान समय सारिणी का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन के सुचारू संचालन हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक / इंचार्ज अध्यापक द्वारा कक्षावार एवं विषयवार समय सारिणी स्वयं तैयार करेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button