बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपी के स्कूलों में बड़ा बदलाव, पांचवीं और आठवीं पास बच्चों के एडमिशन को लेकर नया फरमान जारी


यूपी के स्कूलों में बड़ा बदलाव, पांचवीं और आठवीं पास बच्चों के एडमिशन को लेकर नया फरमान जारी

लखनऊ। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत प्रदेश में 15 अप्रैल तक चल रहे स्कूल चलो अभियान में कक्षा पांच और आठ पास सभी छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में नामांकन अनिवार्य किया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे, खासकर वंचित वर्ग, बालिकाएं, दिव्यांग और कामकाजी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए।


विभाग ने बताया कि हर साल कक्षा पांच से छह और आठ से नौ में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या में अंतर पाया जाता है, जिसे खत्म करने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर नया माड्यूल शुरू किया गया है।

प्रधानाध्यापक पोर्टल पर लागिन कर पास आउट स्टूडेंट एनालिटिक्स में जाकर छात्रों के नए स्कूल का यू-डायस कोड भरकर विवरण अपडेट करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करेंगे, जबकि प्रदेश स्तर पर साप्ताहिक निगरानी होगी। तकनीकी समस्या पर विद्या समीक्षा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button