बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

परिषदीय स्कूलों के बच्चों की भी बायोमेट्रिक हाजिरी की तैयारी Biometric Attendance in Basic school


परिषदीय स्कूलों के बच्चों की भी बायोमेट्रिक हाजिरी की तैयारी

संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी बायोमेट्रिक हाजिरी की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर निर्देश दिया है।

इससे पहले अभिभावक-शिक्षक की संयुक्त बैठक में अनिवार्य बायोमेट्रिक के बारे में बताया जाएगा और शिविर लगाकर छात्रों के आधार कार्ड भी अपडेट किए जाएंगे।
जिले में 1247 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसमें 1.03 लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अभी तक रजिस्टर पर हाजिरी लगाई जाती है। साथ ही मध्याह्न भोजन के लिए ऑनलाइन संख्या भरी जाती है। इसके लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक को छात्रों के आधार कार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।



आधार कार्ड अपडेट के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जिससे किसी भी छात्र की समस्या न आए। साथ ही स्कूलों में होने वाली पीटीएम में अभिभावकों और बच्चों को बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए जागरूक किया जाए। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाए जाने के लिए अभी तक शासन स्तर से कोई आदेश नहीं आया है। आदेश मिलते ही छात्रों के आधार कार्ड अपडेट कराकर प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाएगा।

छात्रों की संख्या की हो सकेगी जानकारी
स्कूलों में पंजीकृत छात्रों की संख्या और उपस्थित छात्रों की संख्या में इंचार्ज शिक्षक और प्रधानाध्यापक खेल करते थे। लेकिन बायोमेट्रिक हाजिरी लगने से खेल खत्म हो जाएगा। साथ ही स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सही संख्या की जानकारी सरकार को रहेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button