सुप्रीम कोर्ट में 72825 पर आज अहम सुनवाई: किसी भी पक्ष का अहित नहीं होने देने का भरोसा, विवाद समाप्त करने की अपील
सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई: किसी भी पक्ष का अहित नहीं होने देने का भरोसा, विवाद समाप्त करने की अपील
आप सभी निश्चिंत रहें, हमने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आनंद नंदन जी से आग्रह किया है कि आज वह मा० सर्वोच्च न्यायालय में नियत समय पर कोर्ट नंबर 11 में उपस्थित रहें और किसी भी दशा में न्यायालय द्वारा निर्धारित क्राइटेरिया के तहत आने वाले पिटीशनर/रिस्पोंडेंट/एप्लिकेंट का अहित न हो। आदरणीय आनंद सर ने आश्वासन दिया है कि किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा और मा० न्यायाधीशद्वय से भी वह हाथ जोड़कर निवेदन करेंगे कि उक्त केस उन्हीं के बेंच में रहे, साथ ही साथ प्रयास रहेगा कि जिन 12 लोगों की सूची घूम रही है, उन्हें भी न्यायालय क्षमा कर दे। नोडल अधिवक्ता आदरणीय प्रशांत शुक्ला जी से भी उक्त क्रम में वार्ता हुई है और अनुरोध किया गया है कि क्रिमिनल कंटेम्प्ट जैसी परिस्थिति न उत्पन्न हो, व्यापक हित को देखते हुए उक्त विवाद को अब खत्म किया जाए।
____दुर्गेश प्रताप सिंह
नोट:- पुनः किसी गुरु घंटाल के छद्म कथावाचन से न प्रभावित हों।