Uncategorized

योगी सरकार ने इन लोगों की रद्द की छुट्टी, दिवाली पर करनी होगी ड्यूटी


योगी सरकार ने इन लोगों की रद्द की छुट्टी, दिवाली पर करनी होगी ड्यूटी

शाहजहांपुर: योगी सरकार ने दीपावली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने की तैयारी पूरी कर ली है। इसको देखते हुए बिजली विभाग के सारे कर्मचारियों की छुट्टी को निरस्त कर दिया है। साथ ही 24 घंटे बिजली देने की आपूर्ति का भी निर्देश दिया है। वहीं दीपावली पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। दीपावली के शुभ त्यौहार में अधिकांश घरों में झालरे और बल्ब अधिक लगने से बिजली खपत बढ़ जाती है। जिससे ट्रांसमिशन पर अधिक लोड बढ़ जाता है। लोड बढ़ने से लाइन में दांत टूटने का खतरा बढ़ जाता है। उसके लिए सभी लाइनमैन अलर्ट रखे गए हैं। ट्रांसमिशन में प्राप्त कोर्ट के अनुसार जिले के सभी बिजली घरों को दीपावली पर 24 घंटे बिजली देने का निर्देश प्राप्त हुआ है। वहीं कर्मचारियों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है वही जेल भी अलर्ट कर दिए गए हैं उन्हें घर जाने के बजाय पावर हाउस में ही दीवाली मनाने के निर्देश दिए गए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button