ख़बरों की ख़बर

Whether || आज हल्की बारिश के आसार, कल से साफ होगा मौसम


लखनऊ:- आज बूंदाबांदी के आसार कल से साफ होगा मौसम, सुबह के कोहरे के बाद मंगलवार को दिन में धूप से गर्मी रही। साथ ही सर्द हवाएं, सर्दी का एहसास भी करवाती रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार बुधवार को हल्की बारिश के बाद गुरुवार को मुख्यता मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। आने वाले 2 दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य हो सकता है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 28.5 डिग्री आगरा में 26 डिग्री और वाराणसी में 26 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 6.4 डिग्री और इटावा में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का AQI मंगलवार को 178 पर दर्ज किया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button