FAQ : जानिए! विकसित भारत बिल्ड्थान 2025 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया Viksit bharat bildathon 2025

FAQ : जानिए! विकसित भारत बिल्ड्थान 2025 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया Viksit bharat bildathon 2025
आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
FAQ : जानिए! विकसित भारत बिल्ड्थान 2025 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
सर्वप्रथम https://vbb.mic.gov.in/ माध्यम से अथवा नीचे दिए गए QR कोड के माध्यम से क्लिक करें।
तत्पश्चात बाएं तरफ दिए गए रजिस्टर पर क्लिक करें।
रजिस्टर पर क्लिक करने के पश्चात स्कूल टीचर रजिस्टर पर क्लिक करें तथा विद्यालय का यू डाइस कोड भरकर प्रोसीड पर क्लिक करें।
इसके पश्चात विद्यालय संबंधित कुछ विवरण जैसे स्टेट ,डिस्ट्रिक्ट , मण्डल ,स्कूल बोर्ड, पिन कोड, एड्रेस आदि विद्यालय संबंधित सूचनाओं को भरकर आगे प्रोसीड करें।
अब टीचर की डिटेल जैसे नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी जेंडर आदि भरे।
आपकी ईमेल से ही पासवर्ड ऑटो जेनरेट हो जाएगा, एट द रेट के पहले का हिस्सा प्रायः पासवर्ड के रूप में बनकर आ जाता है।
तत्पश्चात आपके ईमेल पर एक ओटीपी जाएगा ओटीपी भरकर वेरीफाई करते हैं।
इसके पश्चात ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से टीचर login पर साइन इन करते हैं होम पेज पर भी टीचर लोगों का विकल्प दिया रहता है।
कुल नौ स्टेप का पालन टीम बनाने आदि संबंधित पूरा करना रहेगा जो की साइन इन करने के पश्चात दिखाता रहेगा।
स्टार्ट नाउ पर क्लिक करेंगे तत्पश्चात प्री सर्वे संबंधित लगभग 12 प्रश्न सामने आ जाएंगे जिनका उत्तर देना रहेगा।
यदि अंग्रेजी में कोई समस्या आ रही है तो ऊपर दाहिनी तरफ कोने में हिंदी पर टच कर प्रश्नों को हिंदी में कर सकते हैं।
प्रश्नों के जवाब क्लिक करके सबमिट कर देते हैं।
इसके पश्चात टीम निर्माण पर क्लिक करके टीम निर्माण करते हैं जिसमें टीम व छात्रों के विवरण नाम उम्र लिंग आदि भरना रहता है।
टीम निर्माण में काम से कम दो छात्रों का डिटेल अवश्य भरना है अधिकतम पांच छात्र आप भर सकते हैं।