ख़बरों की ख़बर

देश के प्रत्येक जिले में वेद विद्यालय की स्थापना का लक्ष्य तय


देश के प्रत्येक जिले में वेद विद्यालय की स्थापना का लक्ष्य तय

अयोध्या:- राम मंदिर आंदोलन के नायक स्मृतिशेष अशोक सिंहल संघ प्रचारक रहते हुए वेदों के संरक्षण का देशव्यापी अभियान चलाने के इच्छुक थे। उन्होंने द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिव गोलवरकर गुरुजी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने दिल्ली के संघ कार्यालय के अपने कक्ष में वेद विद्यालय का शुभारम्भ किया था। उनके प्रयासों से देश में करीब तीन दर्जन वेद विद्यालय संगठन की ओर से संचालित हो रहे हं ।

संगठन का लक्ष्य है कि देश के हर जिले में वेद विद्यालय स्थापित हों। यह उद्गार क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में देश भर से आए वैदिक विद्वानों के मध्य बतौर मुख्य अतिथि विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकार के भरोसे नहीं बल्कि समाज के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य मानवीय मूल्यों की रक्षा करना है। यह वेदों की रक्षा से ही संभव है। उन्होंने बताया कि स्व. सिंहल ने अपनी मृत्यु से पहले 12 नवम्बर 2015 को तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से कहा था कि संस्कृत भाषा की शिक्षा के साथ सामान्य व्यवहार में उपयोगी 40 विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करें।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/BBOy23F2kcdB82HsLboWbB    टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button