टीईटी- 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा को शिक्षा आयोग ने किया ‘एमओयू


टीईटी- 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा को शिक्षा आयोग ने किया ‘एमओयू TET 2026

प्रयागराज उतर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग और आइसीआइसीआइ बैंक के मध्य बुधवार को आयोग में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत बैंक द्वारा आयोग को उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार इसके तहत अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने भुगतान से जुड़ी समस्याओं-जैसे ट्रांजेक्शन फेल होना या विलंव के समाधान के लिए हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर समन्वय और त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए बैंक की ओर से एक रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किया गया है। एमओयू पर आयोग के सचिव मनोज कुमार और बैंक अधिकारी ने हस्ताक्षर किए। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार एवं बैंक के आंचलिक प्रमुख समित विजय ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।


Exit mobile version