लखनऊ:- चयन वर्ष 2022-23 में खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए 31 मई तक प्रस्ताव भेजने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी शासनादेश में कहा है कि सीधी भर्ती की रिक्तियों को लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से करने की व्यवस्था है। विभिन्न विभागों द्वारा रिक्त पदों पर चयन कराए जाने के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाता है।समय से प्रस्ताव न भेजे जाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया में बिना वजह देरी होती है। इसीलिए विभागाध्यक्ष वर्ष 2022-23 की सीधी भर्ती का प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर निर्धारित समय पर भेजने की व्यवस्था कराएंगे।


Leave a Reply