Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

प्रधानाचार्य भर्ती का एक दशक बाद रिजल्ट घोषित, 94 अशासकीय माध्यमिक स्कूलों को मिले नियमित प्रधानाचार्य


प्रयागराज:- कानपुर मंडल के 94 सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों को एक दशक के लंबे इंतजार के बाद नियमित प्रधानाचार्य मिल गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य भर्ती-2011 का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। परिणाम चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।प्रधानाचार्य भर्ती का विवाद हाईकोर्ट में लंबित था। कानपुर मंडल में प्रधानाचार्य के 94 पदों पर भर्ती का परिणाम सबसे अंत में जारी किया गया। इससे पूर्व 25 जनवरी को देवीपाटन मंडल का परिणाम जारी किया गया था।

चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर के अनुसार 12 दिसंबर 2019 के हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में 31 मार्च एवं एक अप्रैल को कानपुर मंडल के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया था।विभिन्न याचिकाओं में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में नगर निगम कानपुर की ओर से संचालित वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर औरैया और नारायण आर्य कन्या इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के परिणाम को छोड़कर शेष संस्थाओं का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।


Exit mobile version