Teachers Recruitment (शिक्षक भर्ती)

UPSESSB New TGT-PGT- Principal Bharti || एडेड कॉलेजों में शिक्षकों के 7000 पदों पर भर्ती की तैयारी


प्रयागराज:- प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (सहायक अध्यापक), प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के लगभग 7000 पदों पर भर्ती की तैयारी है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले नई भर्ती शुरू करना चाहती है। यही कारण है कि 31 अक्टूबर तक 15000 से अधिक पदों पर भर्ती पूरी करने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर 3 से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रिक्त पदों की जानकारी अधियाचन अपलोड करने के निर्देश दिए थे।

सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षित स्नातक टीजीटी और प्रवक्ता पीजीटी के 5000 रिक्त पदों की सूचना प्राप्त हुई है। जब के प्रधानाचार्य के 2,000 से अधिक खाली पदों का चयन होगा। टीजीटी-पीजीटी की भर्ती में अक्टूबर 2019 के बाद खाली हुए पदों को शामिल किया गया है। अक्टूबर 2019 से पहले तक के रिक्त पदों पर टीजीटी पीजीटी 2021 के तहत भर्ती हो चुकी है चयन बोर्ड की ओर से भर्ती के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है शासन की मंजूरी मिलने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

8 साल बाद होगी प्रधानाचार्य की भर्ती

प्रधानाचार्य के पदों पर भर्ती के लिए 8 साल बाद प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले चयन बोर्ड ने 31 दिसंबर 2013 को प्रधानाचार्य के 599 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। उसके बाद से टीजीटी पीजीटी 2016 और 2021 भर्ती कराई गई लेकिन प्रधानाचार्य का विज्ञापन जारी नहीं हो सका। अक्टूबर 2019 तक चयन बोर्ड को प्रधानाचार्यो के 1453 रिक्त पदों की सूचना मिली थी उसके बाद से 500 से अधिक पद और खाली होने की जानकारी मिली है। इस बार प्रधानाचार्य की भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से कराने की तैयारी चल रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button