Uncategorized

UPHESC Website Hacked // उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट हैक, साहित्यकारों के नाम से छेड़छाड़


UPHESC Website Hacked // उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट हैक, साहित्यकारों के नाम से छेड़छाड़

प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग की वेबसाइट मंगलवार को हैक कर ली गई और हैकरों ने कई साहित्यकारों के नामों में छेड़छाड़ की। हालांकि आयोग ने कुछ ही समय में वेबसाइट को अपने नियंत्रण में लेकर साहित्यकारों के नाम को ठीक कर लिया। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर विशेषण विश्वकर्मा ने बताया कि आयोग की वेबसाइट हैक कर ली गई है और साहित्यकारों के नाम के साथ छेड़छाड़ की गई है।

हालांकि वेबसाइट को फिर से बहाल कर लिया गया है और साइबर अपराध शाखा के पास इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साहित्यकारों के नाम में बदलाव आयोग की तरफ से नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग की वेबसाइट में प्रयागराज के बारे में दी गई जानकारी में प्रयागराज पूर्व में इलाहाबाद में प्रसिद्ध कवि और साहित्यकारों के बारे में लिखा गया है। जिसमें अकबर इलाहाबादी, नूर नरबी, तेग इलाहाबादी, शबनम नकवी और रसीद इलाहाबादी शामिल हैं। वेबसाइट को हैक करने के बाद अकबर इलाहाबादी को अकबर प्रयागराज, तेग इलाहाबादी को तेज प्रयागराज और रसीद इलाहाबादी को रसीद प्रयागराज कर दिया गया। वेबसाइट के हिंदी संस्करण में तो इन नामों को ठीक कर लिया गया लेकिन वेबसाइट के अंग्रेजी संस्करण में खबर लिखे जाने तक छेड़छाड़ वाले नामों को ठीक नहीं किया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button