बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

निःशुल्क अपडेट कराएं बच्चों का आधार


7 वर्ष की आयु तक बायोमेटिक अपडेट नही कराने पर निष्क्रिय हो सकता है आधार

100 रुपये शुल्क देना होगा उम्र सात वर्ष बाद अपडेट कराने पर

लखनऊ पांच से सात वर्ष तक के बच्चों का आधार निश्शुल्क अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) इस आयु वर्ग के उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) करने की यह व्यवस्था की है, जिनके बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं हैं। किसी भी आधार सेवा केंद्र पर बच्चे का विवरण अपडेट करवा सकते हैं।

प्राधिकरण के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे का फोटोग्राफ, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और प्रमाण के दस्तावेज प्रदान करके आधार के लिए नामांकन करा सकते हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनके फिंगरप्रिंट और आइरिस , बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि उस आयु तक वे परिपक्व नहीं होते हैं। इसलिए बच्चे की पांच वर्ष की आयु पूरी होने पर उसके आधार में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपडेट कराना

चाहिए। पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पांच से सात वर्ष की आयु के बीच कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। सात वर्ष की आयु के बाद 100 रुपये शुल्क देना होगा। यदि सात वर्ष की आयु के बाद भी अपडेट नहीं कराया तो आधार निष्क्रिय किया जा सकता है। यूआइडीएआइ ऐसे बच्चों के आधार में पंजीकृत मोबाइल फोन नंबरों पर एमबीयू प्रक्रिया पूरी करने के लिए एसएमएस भेज रहा है। उप महानिदेशक ने बताया कि अभिभावक अपाइंटमेंट बुक करके अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सभी आधार सेवा केंद्रों पर करवा सकते हैं। आधार नामांकन एवं अपडेट कराने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button