Teachers Recruitment (शिक्षक भर्ती)

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधियाचन पोर्टल पर ट्रायल शुरू, TGT- PGT के 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती का तैयार है प्रस्ताव


यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधियाचन पोर्टल पर ट्रायल शुरू, TGT- PGT के 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती का तैयार है प्रस्ताव

UP SHIKSHA SEWA CHAYAN AYOG

दिसंबर में पोर्टल शुरू हो जाने की उम्मीद, अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अधियाचन की तैयारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार हो गया है। एनआईसी की ओर से पोर्टल आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग एवं उच्च शिक्षा निदेशालय में इसका ट्रायल शुरू हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर में ही पोर्टल के शुरू होने की उम्मीद है।

आयोग की भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटे प्रतियोगियों के लिए आने वाले महीने काफी महत्वपूर्ण और उम्मीदों से भरे हैं। दिसंबर या जनवरी में आयोग की ओर से पहला विज्ञापन आने की उम्मीद है। आयोग ने पोर्टल के माध्यम से ही अधियाचन लेने का निर्णय लिया है।

आयोग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ट्रायल के दौरान आने वाली समस्याओं से एनआईसी को अवगत कराया जाएगा और सुधार के बाद पोर्टल पर अधियाचन लिए जाएंगे। सचिव ने कहा कि दिसंबर में प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 23 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 22,000 से अधिक पद तो टीजीटी, पीजीटी के हैं। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भी 1250 पदों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अफसरों का कहना है कि आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। दिसंबर में ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति के आसार हैं। इसके बाद पुरानी भर्तियों की परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। साथ ही नई भर्तियों के विज्ञापन आने की उम्मीद है।

23000 शिक्षकों के भर्ती की तैयारी, सत्यापन पूरा

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया गतिमान रहने के साथ-साथ एनआइसी लखनऊ द्वारा बनाए गए आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण भी चल रहा है। इधर, शिक्षा निदेशालय ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों से मिले अधियाचन का सत्यापन पूर्ण कर लिया है। 


UP SHIKSHA SEWA CHAYAN AYOG

इसमें सर्वाधिक 16000 से ज्यादा पद सहायक अध्यापकों के हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य के करीब 1500, प्रधानाध्यापक के लगभग 1000, प्रवक्ता के करीब 2700, सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 1800 से ज्यादा पद हैं। इस तरह परीक्षण के बाद पोर्टल क्रियाशील होने पर इन पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को आनलाइन भेजने की तैयारी कर ली गई है।

एडेड माध्यमिक विद्यालयों, एडेड महाविद्यालयों, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, अटल आवासीय विद्यालयों एवं अल्पसंख्यक कालेजों की शिक्षक भर्तियां करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन अगस्त 2023 में किया गया, जो कि मार्च 2024 में सदस्यों के मनोनयन के साथ क्रियाशील हुआ। आयोग विज्ञापन नहीं जारी सका। 

भर्तियों के लिए विभागों से अधियाचन आनलाइन लिया जाना है, जिसके लिए ई-अधियाचन पोर्टल साल भर से ज्यादा समय से तैयार करने के प्रयास चल रहे हैं। अब एनआइसी लखनऊ ने ई-अधियाचन पोर्टल का डेमो तैयार कर परीक्षण के लिए सबसे पहले आयोग और माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया है। परीक्षण में मिली कमियों को ठीक कर जल्द पोर्टल फाइनल किया जाएगा। चूंकि आयोग पर शिक्षक भर्तियां करने का दबाव है, इसलिए पोर्टल निर्माण की प्रक्रिया के साथ-साथ विभागों के साथ कई बैठकें कर आयोग अधियाचन भी तैयार करा रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button