UP IAS Transfer: कई आईएएस अफसरों के हुए तबादले, इन जिलों के डीएम भी बदले, देखिए लिस्ट

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार ने सुबह कई कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें दो जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। शासन की तरफ जो तबादले किए गए हैं उसमें अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने।

योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए है। वहीं, मोनिका को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।

यूपी में बम्पर आईएएस तबादला —

आईएएस महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा बने।

आईएएस योगेश्वर राम मिश्र कमिश्नर देवी पाटन मंडल बने

आईएएस अखिलेश सिंह डीएम सहारनपुर का ट्रांसफर, कमिश्नर बस्ती बनाये गए।

आईएएस दिनेश चंद्र डीएम बहराइच का ट्रांसफर, सहारनपुर के बने डीएम।

आईएएस मोनिका रानी डीएम बहराइच बनी।

आईएएस सुधीर बोबडे एसीएस राज्यपाल बनाये गए।

आईएएस कल्पना अवस्थी एसीएस तकनीकी शिक्षा।


Leave a Reply