UP Board & CBSE Board News

यूपी बोर्ड: एक लाख तीन हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ दी प्रैक्टिकल परीक्षा


एक लाख तीन हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ दी प्रैक्टिकल परीक्षा

प्रयागराज:- यूपी बोर्ड 2022 की लिखित परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शनिवार को पूरा हो गया। वहीं चार मई को प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। सूबे में एक लाख तीन हजार छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ दी है। यह परीक्षाएं 20 अप्रैल से चार मई तक आयोजित की गई थीं। पहली बार प्रायोगिक विषयों में तकरीबन 20 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं स्कूलों में कराई गईं जिनमें 2022 की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि दोनों चरणों में आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके लिए पांच से छह मई तक पोर्टल क्रियाशील किया गया था। इसमें छूटे छात्रों की विषयवार जानकारी अपलोड करने को कहा गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button