UP Board Exam 2026: UP बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए लिस्ट से हुए कई स्कूल बहार, कहां देंगे 52 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम?
UP Board Exam 2026: UP बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए लिस्ट से हुए कई स्कूल बहार, कहां देंगे 52 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम?
आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
अधिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया है। इनमें नकल में शामिल और मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालय शामिल हैं। परिषद इन विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करेगी ताकि ये परीक्षा केंद्र न बन सकें।
यह निर्णय परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) एग्जाम 2026 में 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। यह एशिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली एक विशाल एग्जाम है। छात्रों की इतनी बड़ी संख्या के लिए एग्जाम सेंटर पर बोर्ड गंभीरता से काम कर रहा है।
कितने छात्र, कितनी उम्मीदें?
यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए कुल 52,30,297 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल की तुलना में इस बार रजिस्टर छात्रों की कुल संख्या में कमी आई है, जिसका मुख्य कारण इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में छात्रों की संख्या का घटना है।
कितने एग्जाम सेंटर बनेंगे?
बोर्ड के सूत्रों के अनुसार 2026 की बोर्ड एग्जाम के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 8000 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। पिछले साल यानी 2025 में कुल 8140 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे, यानी इस बार 140 एग्जाम सेंटर में कमी की गई हैं। साथ ही, अभी भी एग्जाम सेंटर की यह संख्या पूरी नहीं है। बोर्ड लिस्ट में सेंटर की संख्या में कमी और बढ़ोतरी भी कर सकता है।
स्टूडेंट्स की संख्या में कमी
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं जिसमें हाईस्कूल के 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट के 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं साल 2025 में कुल 54 लाख 38 हजार 597 छात्र पंजीकृत थे यानी इस बार करीब 2 लाख परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है. इसी वजह से पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम होगी.
रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की लिस्ट
यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए कई स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किए है। इस बार बोर्ड एग्जाम में कुल 52,30,297 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इस बार करीब 2 लाख स्टूडेंट्स की संख्या कम होने के कारण एग्जाम सेंटर की संख्या में भी कमी होगी।कक्षारजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्यालड़कों की संख्यालड़कियों की संख्याहाईस्कूल (10वीं)27,50,94514,38,68213,12,263इंटरमीडिएट (12वीं)24,79,35213,03,01211,76,340कुल52,30,29727,41,69424,88,603
UP Board Exam Center List 2026: यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर की लिस्ट कब होगी जारी?
यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के एग्जाम सेंटर की पूरी फाइनल लिस्ट 30 दिसंबर 2025 को जारी करेगा। इस बार बोर्ड ने एग्जाम सेंटर की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में करने का आदेश दिया है। यह पूरी प्रक्रिया 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।
Exclusion Criteria for UP Board Exam Center: किन स्कूलों को एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा?
बोर्ड ने कई स्कूलों को एग्जाम सेंटर न बनाने का निर्णय लिया है। बोर्ड स्कूलों के पिछले रिकॉर्ड को चेक करके ये फैसला लेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्कूल लिस्ट में शामिल नहीं होंगे।
- जिन स्कूलों की प्रयोगशाला क्रियाशील नहीं है।
- जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में कुल मिलाकर 80 से कम छात्र हैं।
- जिन विद्यालयों को जाने वाला रास्ता 10 फीट से कम चौड़ा है।
- जिन स्कूलों की क्षमता 125 से कम है।
- जिन स्कूलों में प्रबंधकीय विवाद चल रहे हैं।
UP Board Exam: यूपी बोर्ड के एग्जाम कब से हैं?
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। छात्रों को बता दें दोनों कक्षाओं के एग्जाम 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगे।