लखनऊ:- बिना अनुमति लिए किसी ने ऑडियो गीत बनवा कर चलाया तो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर दिए। जिला निर्वाचन की एमसीएमसी टीम की पैनी नजर से किसी भी विधानसभा का कोई प्रत्याशी बच नही सका। अब तक 220 नोटिस प्रत्याशियों को जारी किए जा चुके हैं। इनमें बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी भी शामिल हैं।

बीकेटी के एक प्रत्याशी में अपना वीडियो बनवाया दोनों एमसीएमसी टीम की नजर में आ गए। अधिकांश प्रत्याशियों ने फेसबुक और टिवटर पर बकायदा अपने फोन पर जारी कर अपील की। कुछ ने वीडियो साझा किया। इनमें से किसी को भी अनुमति नहीं ली गई थी। सबसे ज्यादा 43 नोटिस कैंट विधानसभा में जारी किए गए। इसके अलावा लखनऊ पूर्व में 35 और लखनऊ उत्तर लखनऊ- मध्य विधानसभा में 24- 24 प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है। महिलाबाद में 17, सरोजिनी नगर में 22, मोहनलालगंज में 17, बीकेटी में 29, सरोजनी नगर में 22, लखनऊ पश्चिम में 12 प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है। यह सभी नोटिस एमसीएमसी और सोशल मीडिया की संस्तुति पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी किए गए हैं। एडीएम प्रशासन अमरपाल सिंह इन कमेटियों की निगरानी कर रहे हैं।

सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशी

सबसे अधिक नोटिस पाने वालों में सबसे अधिक प्रत्याशी बड़े दलों से हैं। बीकेटी से सपा के गोमती यादव और ललन कुमार को सबसे अधिक नोटिस मिले। इसी तरह सरोजिनी नगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह और सपा के अभिषेक मिश्रा को नोटिस मिला। पश्चिम लखनऊ से आप के प्रत्याशी राजीव बख़्शी, कांग्रेस के शहनाज सिद्दिकी और कायनात सिद्दिकी को नोटिस मिला। लखनऊ उत्तर से भाजपा प्रत्याशी नीरज बोरा और सपा की पूजा शुक्ला को सबसे ज्यादा नोटिस दिया गया। लखनऊ पूर्व से कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन गोपाल जी, सपा के अनुराग भदौरिया और बीएसपी के आशीष सिन्हा को नोटिस भेजा गया है। लखनऊ मध्य से कांग्रेस की सदफ जफर और बीएसपी से आशीष चंद्र श्रीवास्तव शिवसेना से गौरव वर्मा कैंट से कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक बीएसपी उम्मीदवार अनिल पांडे को नोटिस दिया गया है।


Leave a Reply