UP होमगॉर्ड भर्ती 2021: जल्द जारी हो सकता है विज्ञापन, जाने… क्या होगी शैक्षिक योग्यता।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा सकता है।  इस होमगार्ड भर्ती में लगभग 19,000 से 30,000 पदों का विज्ञापन निकल सकता है।

उत्तर प्रदेश में युवा होमगार्ड भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने से वे काफी निराश हैं। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकती है। होमगार्ड जवानों के लगभग 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

ये योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में 10वीं पास होना आवश्यक है या 12वीं पास होना आवश्यक है, इस संबंध में भी अभ्यर्थियों में काफी दुविधा है। दरअसल पिछली होमगार्ड भर्तियों में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में 10वीं पास होने का प्रमाणपत्र मांगा जाता था। लेकिन कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा था कि अब 12वीं पास शैक्षिक योग्यता रखने वाले को होमगार्ड बनाया जाएगा।

कब तक जारी हो सकता है आधिकारिक विज्ञापन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए सितंबर माह में ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद रिक्त है। इन पदों के रिक्त होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है।

होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाले इस भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक योग्यता के रूप में 10वीं पास होने का प्रमाणपत्र मांगा जाएगा या 12वीं पास होने का, इसकी जानकारी तो अधिसूचना जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।


Leave a Reply