बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग
असफल यूपीआई भुगतान की रकम तुरंत वापस आएगी
असफल यूपीआई भुगतान की रकम तुरंत वापस आएगी
नई चार्जबैक प्रणाली 15 जुलाई से लागू होगी, अब तक रिफंड प्रक्रिया में कई दिन लगते हैं
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) यूपीआई लेनदेन अटकने और रिफंड में देरी को लेकर नया नियम लागू करेगा। इसके तहत यदि लेनदेन के दौरान यूपीआई खाते से रकम कट गई है लेकिन भुगतान नहीं हुआ या असफल रहा तो रकम तुरंत खाते में वापस जा जाएगी। यह व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी।

जब किसी यूपीआई लेन-देन में कोई गड़बड़ी होती है तो ग्राहक बैंक सेरकम वापस मांग सकता है। अभी अगर किसी ग्राहक ने महीने में 10 से ज्यादा बार या किसी एक व्यक्ति के साथ पांच से ज्यादा बार चार्जबैक किया हो, तो उसका अगला दावा सीधे खारिज कर दिया जाता था। लेकिन अगर वो दावा सही होता था, तो बैंक को एनपीसीआई से रकम वापस करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी।