बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

कर्मचारियों को घर पहुंचाने के लिए हो परिवहन व्यवस्था


कर्मचारियों को घर पहुंचाने के लिए हो परिवहन व्यवस्था

लखनऊ। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का पहला चरण चार मई को होना है। इसके लिए शासन की ओर से काफी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उप्र लेखा व लेखा परीक्षा परिसंघ ने कहा है कि चुनाव समाप्त होने के बाद रात में हजारों कर्मचारियों को घर पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। रात में वाहन न मिलने से उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ड्यूटी में जाने के लिए उन्हें शासन की ओर से वाहन उपलब्ध कराया जाता है। संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर चुनाव ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को घर पहुंचाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button