एडेड माध्यमिक विद्यालयों में भेजा ऑनलाइन तबादलों का प्रस्ताव
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने शासन को भेजा प्रस्ताव, इसके लिए मानक व भारांक भी प्रस्तावित किया
आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के सत्र 2026-27 में ऑनलाइन तबादलों का प्रस्ताव महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने शासन को भेजा है। इसमें तबादलों के लिए मानक व भारांक भी प्रस्तावित किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार तबादलों के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। सरकारी नौकरी में पति या पत्नी, गंभीर बीमारी से खुद के ग्रस्त होने, पति-पत्नी के राजकोष से वेतन लेने च अलग-अलग जिलों में तैनात, ऐसे शिक्षक जिनकी आयु 58 साल पूरी हो रही हो। इसके आधार पर तबादले किए जाएंगे। वहीं, इसके लिए अलग-अलग भारांक तय किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि प्रदेश के आठ महत्वाकांक्षी जिलों सोनभद्र, चंदौली, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, फतेहपुर, चित्रकूट व सिद्धार्थनगर के शिक्षकों को तबादला नहीं किया जाएगा। इसके लिए परस्पर तबादले ही स्वीकृत किए जाएंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि ऑनलाइन तबादलों के लिए 31 जनवरी तक रिक्तियां जारी करते हुए समय सारिणी माध्यमिक शिक्षा निदेशक के स्तर से जारी की जाएगी। खास यह कि नए सत्र से माध्यमिक भी में भी तबादला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने की संभावना है। बता दें कि वर्तमान सत्र में ऑफलाइन आवेदन लेकर तबादलों की बात कही गई, लेकिन अभी तक ऑफलाइन तबादले फंसे हुए हैं।