स्थानान्तरण (Transfer)

शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की जिलों में तैयारियां शुरू हुईं Transfer of Shikshamitra


शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की जिलों में तैयारियां शुरू हुईं

शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी के लिए स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की तैयारियां शुरू करें।


शिक्षामित्रों के संबंध में सभी जरूरी जानकारी जुटाई जाए और किसी भी कीमत पर कोई गड़बड़ी न हो। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक निर्धारित प्रारूप पर प्रथम चरण में स्थानांतरण के लिए शिक्षामित्रों से जानकारी लें। वह किस विद्यालय में तैनात हैं, क्या वह अपने वर्तमान विद्यालय में रहना चाहते हैं, मूल तैनाती के विद्यालय का नाम, क्या वह मूल तैनाती वाले विद्यालय में जाना चाहते हैं या नहीं, विवाहित महिला शिक्षामित्र के प्रकरण में क्या वह अन्य जनपद में अपने पति के घर की ग्राम सभा, ग्राम पंचायत या वार्ड के स्कूल में जाना चाहती हैं, यदि हां तो विवाहित होने पर विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतिलिपि ली जाए।

अगर किसी पुरुष या अविवाहित महिला शिक्षामित्र के प्रकरण में उसके मूल विद्यालय में पद रिक्त नहीं है तो ग्राम पंचायत के दूसरे विद्यालय में उसे तैनाती दी जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button