बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

ड्राप आउट बच्चों को मिलेगा 9 महीने का विशेष प्रशिक्षण, 01 अगस्त से शुरू होगा अभियान


ड्राप आउट बच्चों को मिलेगा 9 महीने का विशेष प्रशिक्षण, 01 अगस्त से शुरू होगा अभियान

शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को नियमित स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

Sharda training for out of school student

68 हजार से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए एक अगस्त से अभियान

स्कूल से छूटे हुए बच्चों को दिया जाएगा नौ माह के ब्रिज कोर्स के जरिये विशेष प्रशिक्षण

राज्य परियोजना निदेशक ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया निर्देश


 51 पेज की पूरी पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड

लखनऊः प्रदेश में आउट आफ स्कूल करीब 68,913 बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए एक अगस्त से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य, मजदूरी, अन्य काम या भीख मांगने जैसे कारणों से ये बच्चे स्कूलों से दूर हैं। विशेष प्रशिक्षण से इन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ा जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह अभियान अगले वर्ष 31 मार्च तक चलेगा।

Sharda training for out of school student

समग्र शिक्षा अभियान के तहत यूनिसेफ के सहयोग से ‘शारदा पोर्टल’ विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सात से 14 वर्ष की आयु के उन बच्चों को चिह्नित किया जाता है जो पिछले 45 दिन से अधिक समय से बिना किसी सूचना के स्कूल नहीं आ रहे हैं। उन्हें आउट आफ स्कूल माना गया है। इन बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार उचित कक्षा में दाखिला दिलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें नौ माह का ब्रिज कोर्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे नियमित कक्षा में पढ़ने के योग्य बन सकें। ऐसे बच्चों के प्रशिक्षण के लिए हर स्कूल में एक नोडल शिक्षक नामित किया जाएगा जो बच्चों के प्रशिक्षण और प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे।

यदि किसी विद्यालय में पांच से कम बच्चे हैं, तो नोडल शिक्षक ही उन्हें पढ़ाएंगे। यदि संख्या पांच से अधिक होती है, तो स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विशेष प्रशिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक या इच्छुक वालंटियर हो सकते हैं। उन्हें 4000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। यह नियुक्ति अगले वर्ष 31 मार्च तक अस्थायी रहेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button