बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

परिषदीय स्कूलों में चलेगा तंबाकू की रोकथाम का अभियान


परिषदीय स्कूलों में चलेगा तंबाकू की रोकथाम का अभियान

स्कूलों में छात्र-छात्राएं निकालेंगी जागरूकता रैली

नुक्कड़ नाटक से तंबाकू मुक्त समाज का दिया जाएगा संदेश

जासं श्रावस्ती : परिषदीय विद्यालयों में तंबाकू के दुष्प्रभावों व रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की ओर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। तंबाकू मुक्त समाज का संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित होंगे। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजा है।

शिक्षा निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के उद्देश्य से स्कूलों में रचनात्मक एवं प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू की रोकथाम और उपभोग पर जागरूकता फैलाई जाएगी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से तंबाकू मुक्त जीवन की महत्ता के विषय में विशेष जोर दिया जाएगा। स्लोगन व पोस्टर राइटिंग प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। एक से 31 जुलाई तक स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह पहल बच्चों और युवा वयस्कों को तंबाकू के सेवन से बचाने के उद्देश्य से की गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button